विक्रेताओं से सड़क पर किये गये अतिक्रमण हटाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
विक्रेताओं से सड़क पर किये गये अतिक्रमण हटाने की अपील

विक्रेताओं से सड़क पर किये गये अतिक्रमण हटाने की अपील

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने सोमवार को शहर के बाइपास रोड स्थित धर्मपुर सब्जी मार्केट का जायजा लिया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या का समाधान करना था. नगर पंचायत अध्यक्ष को लगातार शिकायत मिल रही थी कि फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर ही ठेला व खोमचा लगाने और बेतरतीब वाहन पार्किंग से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. सड़क से 20 फीट पीछे दुकान लगाने का निर्देश : निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने दुकानदारों से सड़क से कम से कम 20 फीट पीछे अपनी दुकानें लगाने की अपील की. उन्होंने समझाया कि ऐसा करने से सड़क जाम नहीं होगा और खाली स्थान का उपयोग पार्किंग के रूप में किया जा सकेगा. उन्होंने धर्मपुर मोड़ और पोस्ट ऑफिस के पास सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेताओं से भी मुख्य सब्जी मार्केट में शिफ्ट होने का आग्रह किया. स्वच्छ व सुंदर नगर के लिए मांगा सहयोग : महेश सिंह ने कहा कि लातेहार को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. उन्होंने दुकानदारों से नगर की सुंदरता बनाये रखने में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, लक्ष्मी जया भगत, गौरव दास, सोनू सिंह और पंकज यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola