युवक के पैर की नस कटी, अत्यधिक रक्तस्राव से मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2024 9:17 PM
थाना क्षेत्र के मोर्रवाई खुर्द गांव में बुधवार शाम को रामराज कोरवा नामक युवक की मौत हो गयी.
बरवाडीह. थाना क्षेत्र के मोर्रवाई खुर्द गांव में बुधवार शाम को रामराज कोरवा नामक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रामराज कोरवा बुधवार शाम पांच बजे अपने घर से निकला था. इसी दौरान रास्ते में किसी नुकीली वस्तु से उसके पैर की नस कट गयी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. जैसे-तैसे रामराज अपने घर पहुंचा. परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. डाॅ जयंत लकड़ा की सूचना पर एसडीपीओ वेंकटेश कुमार, प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी ललित मीणा व सब इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमार ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि युवक की मौत किस कारण से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा. मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने बताया कि वह शादी में अपने रिश्तेदारों के यहां गयी थी. सूचना मिलने पर जब वे लोग घटनास्थल पहुंचे तो रामराज पैर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










