फाइलेरिया मुक्त जिला के लिए एकजुटता जरूरी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
फाइलेरिया मुक्त जिला के लिए एकजुटता जरूरी

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है.

विज्ञापन

लातेहार. फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है. इसी को लेकर पिरामल फाउंडेशन के अमरेंद्र कुमार व नवीन प्रभात ने संत जेवियर कैथोलिक चर्च एवं सीजीएम चर्च में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले में आगामी 10 से 25 अगस्त तक चलाया जायेगा. मौके पर चर्च के फादर व लोगों को फाइलेरिया की रोकथाम एवं दवा सेवन के महत्व की जानकारी दी गयी. फादर द्वारा चर्च समुदाय से अपील की गयी कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करें. पिरामल फाउंडेशन के श्री कुमार ने बताया कि फाइलेरिया, दीर्घकालिक विकलांगता का एक प्रमुख कारण है. यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है. फाइलेरिया रोग से क्षेत्र को मुक्त करने के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने दवा का सेवन करने के साथ सभी लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही. दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाने की हिदायत दी गयी. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola