बारियातू के बरनी में दो हाइवा में टक्कर, चालक की मौत
Updated at : 20 Jan 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन

बारियातू थाना क्षेत्र के एनएच-99 स्थित बरनी गांव के यादव पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को तड़के दो हाइवा में सीधी भिड़ंत हो गयी.
विज्ञापन
बालूमाथ/बारियातू.
बारियातू थाना क्षेत्र के एनएच-99 स्थित बरनी गांव के यादव पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को तड़के दो हाइवा में सीधी भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में एक हाइवा के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हाइवा (जेएच-09बीजी-2028) टोरी कोल साइडिंग से कोयला खाली कर पांडू माइंस लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से कोयला लेकर टोरी कोल साइडिंग जा रहे हाइवा (जेएच-02बीपी-5359) से उसकी सामने से टक्कर हो गयी. घटना में टोरी से कोयला खाली कर जा रहे हाइवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके पहचान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडू गांव निवासी सोहैल अख्तर (21) पिता-मो इकबाल के रूप में हुई. वहीं घायल की पहचान टंडवा के मिस्त्रोल निवासी मिथिलेश साव (पिता-तीरू साव) के रूप में की गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल चालक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सदल-बल घटनास्थल पहुंचे और चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. सोहैल अख्तर अपने परिवार का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. वह वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




