आंधी से चर्च पर पेड़ गिरा, एक युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चर्च परिसर में पेड़ गिरने से मनबोध बारा (32) की मौत हो गयी
विज्ञापन
बरवाडीह.
प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में शनिवार की रात आयी आंधी से कई घरों को नुकसान पहुंचा. वहीं प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चर्च परिसर में पेड़ गिरने से मनबोध बारा (32) की मौत हो गयी. चर्च के फादर देवनीश कुजूर ने बताया कि चर्च में ईस्टर पर्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. कई लोग चर्च के अंदर बैठे थे, लेकिन मनबोध बारा (जयगीर गुमला) बाहर कुर्सी लगाकर बैठा हुआ था. तभी आंधी की वजह से चर्च परिसर में लगा एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मनबोध बारा घायल हो गया. उसे तुरंत सीएचसी ले जाया गया. वहां से उसे मेदनीनगर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










