लातेहार में आरक्षण पर रार: इस में नहीं है एक भी ST वोटर, विधायक प्रतिनिधि ने DC से की सीट बदलने की मांग

फोटो : 11 चांद 2 : आवेदन देते प्रतिनिधि. | Prabhat Khabar Network
लातेहार के हेरहंज प्रखंड में वार्ड संख्या छह को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया है. विधायक प्रतिनिधि गुड्डू वर्मा ने उपायुक्त से इस वार्ड का भौतिक सत्यापन कराकर आरक्षण को ओबीसी वर्ग के लिए बदलने की मांग की है.
लातेहार : लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड स्थित वार्ड संख्या छह में आरक्षण को लेकर विधायक प्रतिनिधि गुड्डू वर्मा ने उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव एवं वार्ड पुनर्गठन प्रक्रिया में वार्ड नंबर छह को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया है. जबकि इस वार्ड में अजजा समुदाय का एक भी परिवार या मतदाता निवास नहीं करते है. ऐसे में यह सीट खाली रह जाता है. वार्ड का समुचित विकास नहीं हो पाता. वहीं, इस वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आबादी अधिक है, जो लंबे समय से उचित प्रतिनिधित्व की प्रतीक्षा कर रहे है.
विधायक प्रतिनिधि की मांग वार्ड संख्या- 6 का कराया जाए भौतिक सत्यापन
विधायक प्रतिनिधि गुड्डू वर्मा ने उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन देकर मांग की है कि वार्ड संख्या छह का भौतिक सत्यापन कराया जाए और आरक्षण को बदलकर ओबीसी हेतु किया जाए. उनका कहना है कि इससे स्थानीय नागरिकों को उनका अधिकार मिलेगा, विकास कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सकेंगे. आवेदन की प्रतिलिपि बीडीओ सह प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी, हेरहंज को भी भेजी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










