चकला में रात्रिकालीन शिविर लगाकर किया गया रक्त संग्रह

चंदवा के चकला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रात्रिकालीन रक्त संग्रह शिविर का आयोजन किया गया। जानें इस अभियान और फाइलेरिया जांच के बारे में पूरी जानकारी।
प्रतिनिधि चंदवा : फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चकला में रात्रिकालीन रक्त संग्रह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान यहां पहुंची मुखिया रंजीता एक्का ने ग्रामीणों से शिविर को सफल बनाने की अपील की. इस दौरान 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों की फाइलेरिया जांच के लिए रक्त नमूने एकत्र किए गए. शिविर में पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव ही उपाय है। एक बार यह रोग हो जाने के बाद इससे निजात पाना मुश्किल है. फाइलेरिया के परजीवी रात्रि में ही रक्त में सक्रिय रहते है. यही वजह है कि इसकी जांच के लिए रात में ही ब्लड स्लाइड का संग्रह किया जाता है. समय पर जांच से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा. जिससे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में मदद मिलेगी. बताया कि 12 से 15 जुलाई तक अलौदिया में रात्रिकालीन रक्त संग्रह किया जाएगा. शिविर में 300 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर कई स्वास्थयकर्मी और ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










