भीषण गर्मी से बेतला नेशनल पार्क में पर्यटक घटे

तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने की वजह से बेतला नेशनल पार्क आनेवाले पर्यटकों की संख्या में कमी आयी है
बेतला. तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने की वजह से बेतला नेशनल पार्क आनेवाले पर्यटकों की संख्या में कमी आयी है. पिछले एक सप्ताह से बेतला आनेवाले पर्यटकों की संख्या में अचानक कमी होने से बेतला की रौनक फीकी हो गयी है. इस वर्ष जनवरी माह से ही बेतला नेशनल पार्क में आनेवाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. देश-विदेश के बड़ी संख्या में पर्यटक बेतला नेशनल पार्क पहुंच रहे थे, लेकिन पिछले दिनों तापमान में अचानक काफी वृद्धि हो गयी है. इस कारण पर्यटक बेतला आने से परहेज कर रहे हैं. पर्यटकों के नहीं आने से बेतला नेशनल पार्क से जुड़े होटल मालिक, गाइड व वाहन मालिकों में मायूसी है. कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव और लग्न का सीजन होने के कारण भी आनेवाले समय में बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या में कमी होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




