तीन महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों का हुआ चयन

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
तीन महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों का हुआ चयन

खेलकूद और युवा कार्य निदेशालय रांची की ओर से आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम के अंडर-18 बालिका वॉलीबॉल चयन ट्रायल में लातेहार डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल सेंटर की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

विज्ञापन

लातेहार. खेलकूद और युवा कार्य निदेशालय रांची की ओर से आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम के अंडर-18 बालिका वॉलीबॉल चयन ट्रायल में लातेहार डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल सेंटर की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. चयनित खिलाड़ियों में अनुष्का कुमारी, आभा कुमारी और रजनी कुमारी शामिल हैं. इनका चयन झारखंड टीम के कैंप में किया गया है. गौरतलब है कि सोमवार को रांची के ऑक्सीजन पार्क स्थित वॉलीबॉल मैदान में ओपन ट्रायल हुआ था. जिसमें लातेहार सेंटर की सात खिलाड़ियों ने भाग लिया था. झारखंड के विभिन्न जिलों से 22 बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें जिले की तीन खिलाड़ी शामिल हैं. कैंप में प्रदर्शन के आधार पर 14 खिलाड़ियों का अंतिम चयन होगा. ये खिलाड़ी झारखंड की अंडर-18 बालिका टीम की ओर से खेलो इंडिया नेशनल गेम में भाग लेंगी. जिला महिला पुरुष लीग कम नॉकआउट वॉलीबॉल प्रतियोगिता स्थल पर चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया. जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी. मौके पर वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार छोटू, दिलेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, संघ के सदस्य शुभम साव, रविंद्र उरांव, कमलेश उरांव, राहुल कुमार व अंकित कुमार समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola