घर का ताला तोड़ कर चार लाख नकद सहित आभूषण की चोरी

थाना क्षेत्र के आदर्शनगर बाजार मोड़ स्थित बबलू कुमार चंद्रवंशी के घर से गुरुवार रात नकदी सहित कई कीमती सामान चोरी हो गया.
बरवाडीह. थाना क्षेत्र के आदर्शनगर बाजार मोड़ स्थित बबलू कुमार चंद्रवंशी के घर से गुरुवार रात नकदी सहित कई कीमती सामान चोरी हो गया. जानकारी के अनुसार किराना व थोक व्यवसायी सह सौम्या ब्यूटी पार्लर के मालिक बबलू कुमार चंद्रवंशी अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने चैनपुर (मेदिनीनगर) गये थे. इसी बीच चोर उनके घर का ताला तोड़ कर चार लाख रुपये नकद, आभूषण सहित अन्य सामान चुरा ले गये. शुक्रवार सुबह बबलू कुमार चंद्रवंशी जब घर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




