बीमार वृद्ध को टोकरी में बैठा कर नदी पार कराया गया

Updated at : 13 Sep 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बीमार वृद्ध को टोकरी में बैठा कर नदी पार कराया गया

प्रखंड के हामी पंचायत के भीतरकोना गांव निवासी 70 वर्षीय प्रभुदास लकड़ा को ग्रामीणों ने शुक्रवार को टोकरी में बैठा कर इलाज के लिए नदी पार कराया.

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड के हामी पंचायत के भीतरकोना गांव निवासी 70 वर्षीय प्रभुदास लकड़ा को ग्रामीणों ने शुक्रवार को टोकरी में बैठा कर इलाज के लिए नदी पार कराया. इसके बाद दो किलाेमीटर पैदल चल कर मुख्य सड़क तक पहुंचे. वहां से वाहन पर बैठा कर प्रभुदास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्रखंड मुख्यालय से भीतरकोना की दूरी 12 किलोमीटर है. आदिवासी बहुल उक्त गांव की आबादी लगभग 400 है. भीतरकोना गांव चारों ओर जंगल से घिरा हुआ है. गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं है. प्रखंड मुख्यालय तक आने के लिए ग्रामीणों को एक नदी पार करनी पड़ती है, जिस पर आज तक पुल नहीं बना है. बरसात के मौसम में गांव टापू बन जाता है. लगातार बारिश होने पर लोग गांव में कैद हो जाते हैं. गांव में कोई बीमार पड़ जाये तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए खाट व टोकरी में ढोकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है. वृद्ध महिला तरशिला तिर्की ने बताया कि गांव में सड़क, पुल, पानी बिजली जैसी अन्य सुविधाओं की कमी है. इस कारण कोई अपनी लड़की की शादी इस गांव में नहीं करना चाहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola