बेंगलुरु से पांच दिन बाद शव घर लाया गया, परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 22 Jan 2026 7:02 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फूलसु पंचायत अंतर्गत मुक्की गांव निवासी मृतक हेमराज राम (29 वर्ष) पिता बलकू राम का शव बेंगलुरु से पांच दिन बाद बुधवार की देर रात गांव लाया गया

विज्ञापन

बारियातू. थाना क्षेत्र के फूलसु पंचायत अंतर्गत मुक्की गांव निवासी मृतक हेमराज राम (29 वर्ष) पिता बलकू राम का शव बेंगलुरु से पांच दिन बाद बुधवार की देर रात गांव लाया गया. गुरुवार की तड़के कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. इस दौरान परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा. गुरुवार को मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्ति धाम में किया गया. इससे पूर्व थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव व पूर्व मुखिया अर्जुन उरांव की उपस्थिति में ताबूत से शव को बाहर निकाला गया. मृतक के परिजनों ने शव देखकर घटना को आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया. कई गंभीर आरोप लगाये. परिजनों ने कहा कि हेमराज की हत्या की गयी है. उसके साथ मारपीट की गयी थी. परिजनों ने सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम, जिला व पुलिस प्रशासन से मामले की जांच करवाने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. ज्ञात हो कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. मृतक के माता-पिता दोनों दृष्टिहीन हैं. ऐसे में इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में शोक की लहर है. पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola