चाकूबाजी का आरोपी गया जेल
Published by :DEEPAK
Published at :14 Apr 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन

रविवार की देर शाम शहर से सटे तिलैयाटांड़ निवासी मो कैफ उर्फ भोलू पर उसके ही दोस्त मंजर कुरैशी ने चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
विज्ञापन
चंदवा.
रविवार की देर शाम शहर से सटे तिलैयाटांड़ निवासी मो कैफ उर्फ भोलू पर उसके ही दोस्त मंजर कुरैशी ने चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उसके बायें हाथ व गर्दन पर गंभीर चोट आयी है. रात में सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था. इस मामले को लेकर परिजनों ने चंदवा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. कांड संख्या 81/25 दर्ज पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी का आरोपी युवक मंजर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को अग्रतर कार्रवाई के बाद उसे मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




