खपिया व इनातू गांव में पशु चोरों का आतंक, दो मवेशी ले उड़े

Updated:
विज्ञापन
खपिया व इनातू गांव में पशु चोरों का आतंक, दो मवेशी ले उड़े

खपिया व इनातू गांव में पशु चोरों का आतंक, दो मवेशी ले उड़े

विज्ञापन

हेरहंज ़ थाना क्षेत्र के खपिया और इनातू गांव में सोमवार की मध्यरात्रि को चोरों ने दो पशुओं की चोरी कर ली. घटना के बाद से ग्रामीणों में असुरक्षा और चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार, चोरों ने खपिया गांव निवासी भजन सिंह के एक बैल और इनातू गांव के रघुनंदन यादव की एक दुधारू गाय की चोरी कर ली़ पशुपालकों ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने अपने मवेशियों को गोशाला में बांधा था. पशुओं के गले में घंटी भी बंधी हुई थी. चोरों ने बड़ी चालाकी से पहले पशुओं के गले की घंटी काट दी और उसे गोशाला में ही फेंक दिया, ताकि आवाज न हो सके. इसके बाद वे पशुओं को लेकर फरार हो गये. मंगलवार की सुबह जब रघुनंदन यादव अपनी गाय का दूध दुहने गोशाला पहुंचे, तो वहां मवेशी को न पाकर दंग रह गये. मौके पर गाय की घंटी कटी हुई पड़ी मिली. इसी तरह की घटना भजन सिंह के साथ भी हुई. चोरी हुए दोनों पशुओं की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी जा रही है. पीड़ित रघुनंदन यादव ने बताया कि गोपालन ही उनकी जीविका का मुख्य साधन है. गाय चोरी हो जाने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया को इस संबंध में लिखित आवेदन नहीं सौंपा गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola