सीएम से मिले आकलन सफल सहायक अध्यापक, सौंपा मांग पत्र

Updated at : 10 Mar 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम से मिले आकलन सफल सहायक अध्यापक, सौंपा मांग पत्र

सीएम से मिले आकलन सफल सहायक अध्यापक, सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन

बरवाडीह़ आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. डुमरी विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया गया. प्रतिनिधिमंडल में शामिल संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी और महासचिव संजीव कुमार सिंह, बबलू सिंह ने सीएम के समक्ष बिंदुवार मांगें रखीं. इसमें मुख्य रूप से गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिग्री के कारण फंसे 962 सहायक अध्यापकों का मानदेय रिलीज करने, आकलन सफल अध्यापकों को टेट के समतुल्य दर्जा देने और टेट परीक्षा में उम्र व अंकों में पांच प्रतिशत की छूट (रिलैक्सेशन) देने की मांग शामिल थी. इसके अलावा ””””तमन्ना केस”””” के समाधान पर भी चर्चा की गयी. संबंधित दस्तावेज सहित मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया. जिसका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी की पीठ थपथपाते हुए इस पर जल्द आवश्यक कदम उठाने की बात कही. साथ ही आकलन प्रमाण पत्र के लिए जैक को पत्र भेजने की बात कही. संघ ने अपनी मांगों को मजबूती से रखने के लिए विधायक जयराम महतो का आभार जताया और उनसे भविष्य में भी सदन में आवाज उठाने का आग्रह किया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola