पानी बचाना आज की जरूरत : बिनोद उरांव

Updated:
विज्ञापन
पानी बचाना आज की जरूरत : बिनोद उरांव

पानी बचाना आज की जरूरत : बिनोद उरांव

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के स्टेशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में रविवार को विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ जिप सदस्य बिनोद उरांव, कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू और बीडीओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर समुदाय में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चयनित जल सहियाओं को प्रमाण पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संचयन अनिवार्य : मुख्य अतिथि जिप सदस्य बिनोद उरांव ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है. यदि आज हम जल संचयन के प्रति सचेत नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को भारी संकट झेलना पड़ेगा. कार्यपालक अभियंता दीपक महतो ने जल सहियाओं की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें विभाग की सबसे मजबूत कड़ी बताया, जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल योजनाएं प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं. विद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान : जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू ने बच्चों को बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति बताया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जल संरक्षण के संदेश को एक अभियान के रूप में चलाया जायेगा. कार्यक्रम में जिले के कई वरीय अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आयीं जल सहियाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola