ePaper

दुर्गा पूजा समिति निंद्रा के रोहित यादव बने अध्यक्ष

Updated at : 07 Sep 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समिति निंद्रा के रोहित यादव बने अध्यक्ष

दुर्गा पूजा समिति निंद्रा के रोहित यादव बने अध्यक्ष

विज्ञापन

चंदवा़ धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर रविवार को निंद्रा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति निंद्रा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रामजीत यादव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा भव्यता के साथ करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आकर्षक पंडाल निर्माण, बेहतर साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा समेत अन्य मुद्दे पर निर्णय लिया गया. पूजा की तैयारियों को लेकर समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रोहित यादव, उपाध्यक्ष जगदीश गंझू, सचिव रमेश यादव, उप सचिव जितेंद्र गोप, कोषाध्यक्ष रितेश यादव बनाये गये. संरक्षक मंडली में जिला परिषद सदस्य प्रतिमा देवी, मुखिया सुनीता खलखो, पंसस संगीता देवी, ईश्वर गोप, रंजीत गोप, युगल किशोर यादव को शामिल किया गया है. इसके अलावे आनंद गोप, लखन मुंडा, तेतरा लोहरा, नरेश लोहरा, राहुल यादव, नरेश गंझू, अभिषेक लोहरा, सचिन यादव, विवेक यादव, निशू यादव, गोवर्धन मुंडा, अजय मुंडा, कमलेश गोप, अमित ठाकुर, पंकज गोप, अंकित यादव, रंजन यादव, यश यादव, आकाश यादव, निखिल मुंडा, लकी गंझू, संजय मुंडा, उमेश गंझू, सुनील गंझू, विशाल गंझू को कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया गया है. महिला समिति में अध्यक्ष उषा देवी व सोनी देवी, सचिव लक्ष्मी देवी व मीना देवी बनायी गयी है. सदस्यों में कलावती देवी, रूना देवी, सरिता देवी, मनी देवी, शांति कुमारी, सरिता देवी को शामिल किया गया है. समिति के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola