दुर्घटना में मौत के बाद विरोध में छह घंटे सड़क जाम, मुआवजे के बाद हटा

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में मौत के बाद विरोध में छह घंटे सड़क जाम, मुआवजे के बाद हटा

दुर्घटना में मौत के बाद विरोध में छह घंटे सड़क जाम, मुआवजे के बाद हटा

विज्ञापन

हेरहंज ़ लावागड़ा (चिरू) निवासी तिवारी भुइयां (27 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ जाम कर दिया. घटना रविवार की है, जब चकला (चंदवा) से घर लौटने के दौरान मकईयांटांड़ के पास एक अज्ञात हाइवा ने बाइक को धक्का मार दिया. हादसे में तिवारी की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी अनिल राम गंभीर रूप से घायल है. प्रशासन और डीवीसी के आश्वासन पर हटा जाम : सोमवार सुबह नौ बजे से ही परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पर बीडीओ अमित कुमार, पुलिस प्रशासन और डीवीसी कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. प्रदर्शनकारियों से लंबी वार्ता के बाद डीवीसी कंपनी की ओर से मृतक के आश्रितों को एक लाख रुपये का मुआवजा और नियमानुसार सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया. छह घंटे बाद बहाल हुआ यातायात : प्रशासनिक पहल और मुआवजे की घोषणा के बाद दोपहर करीब दो बजे जाम हटाया गया. इस दौरान लगभग छह घंटे तक आवागमन ठप रहा. मौके पर एसआइ पारसमणि, एएसआइ सुबोध सिंह, मोहन सिंह और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. जाम हटने के बाद ही क्षेत्र में यातायात सामान्य हो सका. प्रशासन ने अज्ञात हाइवा की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola