जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया
Published by : VIKASH NATH Updated At : 10 Feb 2026 5:19 PM
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.
100 मीटर की दूरी पर जलमीनार है, फिर भी पानी की समस्या
लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. सदर प्रखंड के नारायणपुर गांव मानो देवी द्वारा जल–नल योजना के अंतर्गत उनके घर तक पाइपलाइन नहीं जुड़ने के संबंध में आवेदन दिया गया. आवेदन में कहा गया है कि उनके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर जलमीनार स्थापित है तथा आसपास के अधिकांश घरों में पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति हो रही है. किंतु उनके घर तक अब तक पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त के निर्देश पर आम लोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










