पीटीआर में 22 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 14 Jun 2026 8:25 PM

विज्ञापन

पीटीआर में 22 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त

विज्ञापन

बेतला़ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के उत्तरी प्रमंडल में वन अपराधों और अवैध बीड़ी पत्ते के काले कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत छिपादोहर पश्चिम वन क्षेत्र के पुटुवागढ़ में सघन छापेमारी कर 22 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया गया है. इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जंगल क्षेत्र में सक्रिय माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. गुप्त सूचना पर वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय टोप्पो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने रविवार को पुटुवागढ़ के जंगली इलाकों में घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और तस्करों द्वारा छिपाकर रखे गये बीड़ी पत्तों को बरामद किया. इस अभियान में वन विभाग के अधिकारियों, वनकर्मियों, ट्रैकरों और टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों ने मुस्तैद भूमिका निभायी. प्रजेश कांत जेना ने बताया कि रिजर्व एरिया के भीतर अवैध बीड़ी पत्ते के संग्रहण और परिवहन को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए लगातार गश्ती की जा रही है. इसके साथ ही जंगलों में अवैध घुसपैठ और शिकार को रोकने के लिए भी टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि वन और वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola