ePaper

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गयी

Updated at : 06 Sep 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गयी

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गयी

विज्ञापन

लातेहार ़ श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक संरक्षक अभिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. समिति के सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि मंदिर में प्रतिमा निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है. वहीं साउंड, लाइट व सजावट आदि के दायित्वों का बंटवारा कर दिया गया है. पूजा पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में संपन्न होगी. यजमान के रूप में संतोष प्रसाद (पिंटू), संजय प्रसाद व पंकज प्रसाद सप्तनीक शामिल होंगे. शारदीय नवरात्र की सभी तिथियों में अलग-अलग प्रसाद वितरण का निर्णय लिया गया है. सप्तमी, अष्टमी व नवमी को महाभोग का वितरण होगा. अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों से दायित्वों का निर्वह्न पूरी निष्ठा से करने की अपील की. साथ ही नगरवासियों से तन, मन व धन से सहयोग की अपेक्षा जतायी. संरक्षक विनोद कुमार साहू ने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की अपनी अलग प्रतिष्ठा है और उसी अनुरूप पूजा भी भव्य होगी. संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही अनुष्ठान सफल होता है. बैठक में उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक दास, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, आकाश जायसवाल, राजू अग्रवाल, वीरेंद्र प्रसाद, परितोष ठाकुर व पुजारी रामेश्वर पांडेय मौजूद थे. बैठक के अंत में समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सिंह (बड़े भाई) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola