जनसंख्या नियंत्रण स्वस्थ व समृद्ध परिवार की नींव : प्रभारी चिकित्सक

Updated:
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण स्वस्थ व समृद्ध परिवार की नींव : प्रभारी

कार्यक्रम का शुभारंभ करते लोग. | Prabhat Khabar Network

बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा का शुभारंभ हुआं डॉ अशोक कुमार ने स्वस्थ और समृद्ध परिवार के लिए जनसंख्या नियंत्रण को जरूरी बतायां

विज्ञापन

प्रतिनिधि बालूमाथ : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, मुखिया नरेश लोहरा, डॉ. सुरेंद्र कुमार व डॉ. अलीशा टोप्पो ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ व समृद्ध परिवार की नींव है. छोटा परिवार, सुखी परिवार का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है.

दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष या उससे अधिक का अंतर रखना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी व बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है. बताया कि परिवार नियोजन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न सुरक्षित व निःशुल्क साधन उपलब्ध है. इन सुविधाओं का लाभ उठावे. अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनावे. उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों व लाभों की जानकारी दी. मौके पर अनिल कुमार, सबीना कुमारी, दिव्यांशु कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola