पुलिसकर्मी से 13..81 लाख रुपये की ठगी

चंदवा थाना में कार्यरत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार सिंह (केजी रोड नवादा भोजपुर बिहार) से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 13.81 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है.
लातेहार. चंदवा थाना में कार्यरत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार सिंह (केजी रोड नवादा भोजपुर बिहार) से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 13.81 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर सदर थाना में कांड संख्या 70-24 भादवि की धारा 419, 420 के अलावा साइबर की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. भुक्तभोगी पुलिस कर्मी ने बताया कि गुजरात निवासी विकास पटेल ने कुछ दिन पूर्व शेयर बाजार में रुपया निवेश के नाम पर 13.81 लाख रुपया लिया था. बाद में विकास पटेल ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि ठगी का शिकार हो गया हूं. उन्होंने थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




