पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे स्पेशल ड्राइव के दौरान पुलिस ने एक लाल वारंटी मोहन गंझू (ग्राम कटांग,हेरहंज) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
हेरहंज. लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे स्पेशल ड्राइव के दौरान पुलिस ने एक लाल वारंटी मोहन गंझू (ग्राम कटांग,हेरहंज) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह पिछले कुछ वर्षों से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने मोहन गंझू को बरखेता गांव से गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि मोहन गंझू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इससे पहले भी दो लाल वारंटी श्यामलाल गंझू व केदार गंझू को स्पेशल ड्राइव के तहत गिरफ्तार किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










