ePaper

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का सक्रिय सदस्य विनोद परहिया गिरफ्तार

Updated at : 10 Mar 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
PLFI Militant Arrest in Latehar Jharkhand

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएलएफआई उग्रवादी की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी. पीछे गिरफ्तार उग्रवादी. फोटो : प्रभात खबर

PLFI Militant Arrest: लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सक्रिय सदस्य विनोद परहिया को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

PLFI Militant Arrest| लातेहार, चंद्रप्रकाश : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई)के सक्रिय सदस्य विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी गिरफ्तारी जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया ग्राम के पास से हुई है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दी है. एसपी ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि कई कांडों का वांछित अभियुक्त विनोद परहिया मनिका थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है.

बरवैया से विनोद परहिया को पकड़ने के लिए एसपी ने बनायी टीम

एसपी ने बताया कि रविवार (9 मार्च 2025) को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद परहिया को मनिका के बरवैया ग्राम के पास घूमते देखा गया है. इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

कंपनियों, ठेकेदारों से रंगदारी मांगता था पीएलएफआई उग्रवादी

छापामारी दल ने प्राप्त सूचना के आधार पर चिह्नित जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान विनोद परहिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि विनोद परहिया विभिन्न कंपनियों, संवेदकों और व्यवसायियों से लेवी और रंगदारी मांगता था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोली चलाने में माहिर है विनोद परहिया

एसपी ने बताया कि विनोद परहिया गोली चलाने मे माहिर है. वह कई कांडों में वांछित था. उस पर लातेहार और पलामू जिले के विभिन्न थाने में कुल 8 मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रणधीर कुमार सिंह, तकनीकि शाखा और मनिका थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा

Video: गढ़वा के गोदरमाना में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, हेमंत सोरेन ने शोक जताया

झारखंड के लिए वरदान साबित हो रही एयर एंबुलेंस सेवा, अब तक 94 लोगों को मिला लाभ

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola