ePaper

सावन की तीसरी सोमवारी को लोगों ने किया जलाभिषेक

Updated at : 05 Aug 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
सावन की तीसरी सोमवारी को लोगों ने किया जलाभिषेक

सावन माह की तीसरे सोमवारी को लेकर जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. जिला मुख्यालय के बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ थी.

विज्ञापन

लातेहार. सावन माह की तीसरे सोमवारी को लेकर जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. जिला मुख्यालय के बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ थी. सुबह होते ही यहां जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. इसके अलावा लघु सिंचाई परिसर स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर, स्टेशन डुरूआ, नावागढ़ स्थित राजा मेदनिया राय के किला में बनाये गये शिव मंदिर, बिजली कार्यालय के शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक किया. महुआडांड़. सावन माह की तीसरी सोमवारी पर बाजार स्थित शिव मंदिर, राजडंडा शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया. लोगों ने जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की. बेलटोली गांव स्थित सरना स्थल (शिव मंदिर) व छठ घाट स्थित शिवालय मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. बरवाडीह. सोमवार को पहाड़ी शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके अलावा बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर, थाना परिसर शिव मंदिर, बस स्टैंड मंदिर, पैरा विश्वनाथ शिव मंदिर, छिपादोहर शिव मंदिर व लाभर शिव मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया. बेतला. सावन माह की तीसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव पर जलाभिषेक किया. वहीं कई लोगों ने रुद्राभिषेक भी कराया. कुटमू मोड़ पर पूजा-अर्चना बिट्टू पाठक द्वारा करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola