ePaper

वज्रपात से एक की मौत

Updated at : 08 Sep 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से एक की मौत

वज्रपात से एक की मौत

विज्ञापन

मनिका. प्रखंड क्षेत्र के डोंकी पंचायत के झबरी गांव निवासी चंद्रदेव उरांव पिता स्व वंशी उरांव की मौत रविवार दोपहर 2.30 बजे वज्रपात से हो गयी. जानकारी के अनुसार हल्की बारिश के साथ अचानक वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोग उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर बाड़ा ने दुख जताते हुए मृतक के आश्रित को सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा देने तथा अन्य लाभ दिलाने की मांग की. उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाय और थाना को इसकी सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजवाया. परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रकाशित

लातेहार. जिला स्वास्थ्य समिति, लातेहार में संविदा और अनुबंध के आधार पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी. इस परीक्षा की उत्तर कुंजी सात सितंबर को जिला के आधिकारिक वेबसाइट latehar.nic.in पर प्रकाशित कर दी गयी है. यदि किसी परीक्षार्थी को प्रकाशित उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो तो वे आगामी 10 सितंबर शाम 05:00 बजे तक ई-मेल आइडी latehar.est@gmail.com पर अथवा जिला स्थापना शाखा, समाहरणालय लातेहार में उपस्थित होकर प्रमाण सहित अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola