ePaper

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Updated at : 06 Sep 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन

मनिका़ एनएच-85 पर थाना क्षेत्र के महादेव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह हाइड्रा और मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान भोला प्रसाद चतरा व सोनू कुमार हजारीबाग के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल भोला प्रसाद को रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार फोरलेन में कार्य कर रही हाइड्रा लातेहार से पलामू की और जा रही थी. जबकि दोनों युवक एक बाइक से पलामू से लातेहार की ओर आ रहे थे, तभी महादेव मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और प्रशासन के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां लगभग आधा घंटा तक घायल मरीज तड़पते रहे. लेकिन कोई डॉक्टर अस्पताल में नहीं थे. कुछ देर के बाद सत्येंद्र कुमार नामक कंपाउंडर ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद डॉक्टर पहुंचे. जबकि घायल सोनू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola