ePaper

एनआइए की टीम ने ईंट भट्ठे में छापेमारी की

Updated at : 24 Jul 2024 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
एनआइए की टीम ने ईंट भट्ठे में छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की चार टीमों ने बुधवार तड़के निंद्रा, (चंदवा, लातेहार) व मैक्लुस्कीगंज (रांची) में चार स्थानों पर एक साथ छापा मारा.

विज्ञापन

चंदवा. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की चार टीमों ने बुधवार तड़के निंद्रा, (चंदवा, लातेहार) व मैक्लुस्कीगंज (रांची) में चार स्थानों पर एक साथ छापा मारा. ग्रामीणों की माने तो एनआइए की एक टीम ने बुधवार तड़के चंदवा-मैक्लुस्कीगंज की सीमा पर स्थित निंद्रा गांव निवासी व्यवसायी रोहित यादव के ईंट भट्ठा में पहुंच कर जांच-पड़ताल की. उसी समय में दूसरी, तीसरी व चौथी टीम ने भट्ठा मालिक के निंद्रा व मैक्लुस्कीगंज स्थित आवास पर भी जांच-पड़ताल की है. जांच के बाद टीम वापस रांची लौट गयी है. हालांकि यह जांच पड़ताल किस मामले में हुई है व इसमें एनआइए की टीम को क्या कुछ हाथ लगा है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola