महुआडांड़ में भालू के हमले से महिला घायल
आर्थिक सहयोग देते कर्मी | Prabhat Khabar Network
महुआडांड़ के चीरो गांव में भालू के हमले से 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है।
महुआडांड़: प्रखंड के ओरसा पंचायत अंतर्गत चीरो गांव में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे चटकपुर बाजार से घर लौट रही 35 वर्षीय स्मिता नागेसिया पर घर के समीप भालू ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया. लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने पर समाजसेवी सलमान अहमद ने अपनी निजी चार पहिया वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया गया.
आपके शहर में
रेफर के दौरान भी 108 सेवा उपलब्ध नहीं होने पर लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के हस्तक्षेप से रात में एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला को लातेहार भेजा गया. लोगों ने एंबुलेंस व्यवस्था सुधारने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. वन विभाग के वनपाल गुरूदयाल सिंह मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान की और आगे के मुआवजे का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए