पार्क में बाघ दिखने वाले पर्यटकों का नाम अब डिस्प्ले बोर्ड पर होगा अंकित
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

पार्क में बाघ दिखने वाले पर्यटकों का नाम अब डिस्प्ले बोर्ड पर होगा अंकित
विज्ञापन
बेतला़ बेतला नेशनल पार्क में बाघों की मौजूदगी की पुष्टि और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है. अब जो पर्यटक सफारी के दौरान बाघ देखेंगे, उन्हें न केवल प्रोत्साहित किया जायेगा, बल्कि उनके नाम पार्क के सूचना पट्ट (डिस्प्ले बोर्ड) पर भी अंकित किये जायेंगे. डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने बेतला के प्रभारी वनपाल संतोष कुमार सिंह को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. उन्होंने वनकर्मियों को जंगल, वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यटकों की निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा है. गौरतलब है कि पिछले दिनों रांची के पर्यटक मेहताब अहमद और जैनब फलक ने सफारी के दौरान बाघ देखा था. इसके बाद से पार्क प्रबंधन ने यह निर्णय लिया कि बाघ देखने वाले पर्यटकों के नाम व उनके साक्ष्य डिस्प्ले किये जायेंगे. इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों का उत्साह बढ़ाना और बाघों की सक्रियता प्रमाणित करना है. बाघ दिखने के बाद से पीटीआर प्रबंधन ने गश्ती बढ़ा दी है और कैमरा ट्रैप व ड्रोन से बाघ की निगरानी की जा रही है. बाइक से गिरकर किशोर घायल, रेफर
बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य पथ पर मकईयाटांड़ ग्राम के समीप बुधवार को बाइक से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार (13 वर्ष) पिता भिनसारी गंझु (ग्राम कुशमाही, बालूमाथ) निवासी अपने घर से बालूमाथ बाजार आ रहा था. इसी दौरान मकईयाटांड़ ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. किशोर की स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










