टोरी जंक्शन पर आनंद विहार-पुरूलिया एक्सप्रेस को विधायक ने दिखायी हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन
टोरी जंक्शन पर आनंद विहार-पुरूलिया एक्सप्रेस को विधायक ने दिखायी हरी झंडी

टोरी जंक्शन पर आनंद विहार-पुरूलिया एक्सप्रेस को विधायक ने दिखायी हरी झंडी

विज्ञापन

चंदवा़ पुरूलिया से आनंद विहार (दिल्ली) तक जाने वाली आनंद विहार-पुरूलिया एक्सप्रेस (14021/14022) के टोरी जंक्शन पहुंचने पर शनिवार की रात उत्साह का माहौल दिखा. टोरी स्टेशन पर लातेहार विधायक प्रकाश राम ने रात करीब नौ बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान यहां काफी संख्या में लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया. इस दौरान बरकाकाना डीटीएम हंसराज सिंह ने विधायक को सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि पुरूलिया से रांची, मेदिनीनगर, गढ़वा रोड, वाराणसी, अयोध्या धाम व लखनऊ होते आनंद विहार (दिल्ली) तक चलनेवाली यह ट्रेन क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी होगी. इससे टोरी, चंदवा, बालूमाथ, लातेहार समेत आसपास के हजारों यात्रियों को इस रेल सेवा का लाभ मिलेगा. अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं तथा लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआइ में इलाज कराने जाने वाले मरीजों को भी इसे ट्रेन से लाभ मिलेगा. विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज ने टोरी जंक्शन पर मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रेल अधिकारियों से की. मौके पर टोरी एसएस रंजीत कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार, वाणिज्य निरीक्षक आशुतोष कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहाय, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, शिवकेश्वर यादव, श्रवण कुमार गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, राहुल कुमार जायसवाल, छोटू कुमार, राजू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola