ePaper

हथियार के साथ उग्रवादी गिरफ्तार

Updated at : 01 Sep 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ उग्रवादी गिरफ्तार

मनिका थाना क्षेत्र के डोकी पंचायत अंतर्गत पसांगन गांव में शनिवार की शाम छापामारी कर पुलिस ने उपेंद्र यादव उर्फ भूपेश जी उर्फ भूपेंद्र यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

लातेहार. मनिका थाना क्षेत्र के डोकी पंचायत अंतर्गत पसांगन गांव में शनिवार की शाम छापामारी कर पुलिस ने उपेंद्र यादव उर्फ भूपेश जी उर्फ भूपेंद्र यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. यह जानकारी बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश सिंह ने मनिका थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि उपेंद्र की निशानदेही पर उसके घर से 315 बोर का एक रेग्युलर राइफल व 10 आठ एमएम का कारतूस बरामद किया गया है. उपेंद्र यादव पूर्व में माओवादी संगठन से जुड़ा था. उसके बाद वह उग्रवादी संगठन टीपीसी में शामिल हो गया. उसके खिलाफ मनिका थाना कांड संख्या 55-24 आर्म्स एक्ट तथा सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उपेंद्र के खिलाफ मनिका थाना में चार व लातेहार थाना में दो मामले दर्ज हैं. छापामारी अभियान में पुअनि सह थाना प्रभारी मनिका शशि कुमार, सअनि मनोज कुमार दुबे, आरक्षी कुमार छत्रपाल, उदित कुमार, सुशील कुमार चंपी, उपेश कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola