ePaper

चतरा तो जीतें, पर अपना बूथ नहीं जीता पाये मंडल अध्यक्ष

Updated at : 07 Jun 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा तो जीतें, पर अपना बूथ नहीं जीता पाये मंडल अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव-2024 का परिणाम आ चुका है. चतरा लोकसभा सीट भाजपा ने जीत ली है. इन दिनों सभी राजनीतिक पार्टी उनको मिले वोट के जोड़-घटाव पर लगी है.

विज्ञापन

बालूमाथ. लोकसभा चुनाव-2024 का परिणाम आ चुका है. चतरा लोकसभा सीट भाजपा ने जीत ली है. इन दिनों सभी राजनीतिक पार्टी उनको मिले वोट के जोड़-घटाव पर लगी है. अगले कुछ ही महिने में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने है. ऐसे में वोट का जोड़-घटाव जरूरी है. भाजपा द्वारा मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान चलाया जा रहा था. बावजूद प्रखंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा अपना ही बूथ भी नहीं जीत पाये. मंडल अध्यक्ष श्री कुशवाहा बूथ नंबर 117 (मारंगलोइयां) के वोटर हैं. यहां भाजपा को 108 व कांग्रेस को 200 वोट प्राप्त हुए. इसे लेेकर शहर में चर्चा का माहौल गर्म है. इतना ही नहीं मंडल अध्यक्ष श्री कुशवाहा की पुत्रवधू सह जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी भी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं हैं. वहीं मंडल अध्यक्ष के पुत्र बसंत कुशवाहा भी भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष के पद पर सक्रिय हैं. बावजूद भाजपा यह बूथ नहीं जीत पायी. शुक्रवार को चुनाव की समीक्षा को लेकर मंडल अध्यक्ष श्री कुशवाहा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय में रखी गयी थी. कई कार्यकर्ताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मंडल अध्यक्ष द्वारा अपनी गलती छिपाने के लिये बैठक में खानापूर्ति की गयी. कई पदधारियों को इस समीक्षा बैठक में नहीं बुलाया गया. इस संबंध में श्री कुशवाहा से बात की गयी, पर उन्होंने बूथ हारने के नाम पर चुप्पी साध ली. बहरहाल विधानसभा चुनाव सिर पर है, ऐसे में इस हार के कई मायने निकाले जा रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola