रथ पर आरुढ़ होकर घर लौटे भगवान जगन्नाथ

आषाढ़ शुल्क पक्ष एकादशी को भगवान जगन्नाथ रथ पर आरुढ़ होकर भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ घर लौट गये.
चंदवा/बालूमाथ. आषाढ़ शुल्क पक्ष एकादशी को भगवान जगन्नाथ रथ पर आरुढ़ होकर भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ घर लौट गये. इससे पूर्व चंदवा में बुधवार को विधि विधान से मौसीबाड़ी में पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद पंडित घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में भगवान के विग्रहों को रथ पर रख कर कामतागढ़ स्थित मंदिर तक ले जाया गया. पूजा को सफल बनाने में लाल प्रेरित नाथ शाहदेव, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, लाल प्रतिक नाथ शाहदेव, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, अजीत लाल, लाल अमित नाथ शाहदेव, लाल राघवेंद्र नाथ शाहदेव, अनिकेत मिश्रा आदि ने सहयोग किया. इधर बालूमाथ में भी बुधवार को रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी से अपने घर पहुंचे. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ रथयात्रा निकाली, जो थाना चौक, मुरपा मोड़ होते महाबीर मंदिर पहुंची. पूजा-अर्चना कर भगवान को पुनः मंदिर में स्थापित किया गया. इस अवसर पर उपेंद्र रंगीला, लालदेव गंझू, कृष्ण प्रसाद साहू, प्रयाग साव, राजा कुमार, प्रभु साव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










