खनन विभाग ने 7.80 लाख रुपये राजस्व वसूले

अवैध खनन एवं परिवहन में चालू वित्तीय वर्ष में जिला खनन विभाग ने सात लाख 80 हजार रुपये राजस्व की वसूली की है.
लातेहार : अवैध खनन एवं परिवहन में चालू वित्तीय वर्ष में लातेहार जिला खनन विभाग ने सात लाख 80 हजार रुपये राजस्व की वसूली की है. वहीं जनवरी 2020 से 14 सितंबर 2020 तक अवैध खनन व परिवहन करते कुल 52 वाहनों को जब्त किया है. जबकि 12 प्राथमिकी अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ दर्ज करायी है.
जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जनवरी से अब तक अवैध खनन एवं परिवहन को ले कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अवैध खनन व परिवहन से सरकार को सात लाख 80 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुए हैं, जबकि 52 वाहनों को जब्त किया गया है और 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि जनवरी 2020 में चार, फरवरी में तीन, अप्रैल में 11, मई में तीन, जून व जुलाई में दस-दस, अगस्त व सितंबर में कुल 11 वाहनों को जब्त किये गये हैं.
इसी प्रकार जनवरी और फरवरी में एक-एक, अप्रैल में तीन, मई में दो, जून में एक, जुलाई में दो व अगस्त में दो अवैध खनन करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि जुलाई माह में सबसे अधिक तीन लाख 16 हजार 800 रुपये की राजस्व की वसूली हुई है, जबकि अगस्त में एक लाख 66 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




