लातेहार के हेरहंज में मिला युवक का मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

हेरहंज में मिला युवक का मिला शव
हेरहंज. प्रखंड की चिरु पंचायत अंतर्गत हुंबू गांव अंतर्गत हाटाटोंगरी टोला के समीप आहार बांध में बुधवार की देर शाम स्थानीय ग्रामीणों ने एक शव देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी. सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया.
शव की पहचान धनपाल राम (28) लुंधी (शाहजहांपुर, यूपी) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार मृतक धनपाल का ससुराल चतरा जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत सबानु गांव निवासी रामफूल राम के घर है. वह रांची में रह कर मजदूरी करता था. उसकी तीन वर्ष की एक बच्ची है. परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बाइक पर सवार हो अपने साढू राजेंद्र राम के घर जा रहा था. घटनास्थल पर देखने से दुर्घटना का मामला प्रतीत नहीं हो रहा था.
बाइक पर भी किसी तरह की खरोंच का निशान नहीं थे. सूत्रों की माने, तो हाटाटोंगरी के ही कुछ लोगों द्वारा उसकी हत्या कर उसे बाइक दुर्घटना का रूप दिया गया है. मृतक की पत्नी अनिता देवी ने हाटाटोंगरी निवासी संदीप राम, प्रकाश राम समेत अन्य लोगों पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इस संबंध में हेरहंज थाना कांड संख्या 02/21 के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










