काम करने गये उत्तर प्रदेश गये मजदूर दंपती की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Oct 2024 9:01 PM
निका गांव निवासी गोला नायक और उसकी पत्नी राजमणि देवी चार दिन पहले उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठा में काम करने गये थे.
मनिका. थाना क्षेत्र के मनिका गांव निवासी गोला नायक और उसकी पत्नी राजमणि देवी चार दिन पहले उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठा में काम करने गये थे. काम के दौरान गोला नायक की मौत हो गयी. इसके बाद गोला नायक का शव को उसके पैतृक गांव मनिका लाया जा रहा था. इसी के दौरान गोला नायक की पत्नी राजमणि देवी की भी मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि राजमणि देवी की मौत हार्ट अटैक से कारण हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, भाजपा नेता छोटू राजा व मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी.
कोयला लदा हाइवा पलटा, दबने से युवक की मौत
चंदवा. शुक्रवार देर रात कुजरी गांव के समीप हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लाधुप, चंदवा निवासी मंटू मुंडा (पिता कजरू मुंडा) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार हाइवा बालूमाथ से कोयला लेकर चंदवा की ओर आ रहा था. इसी दौरान कुजरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर खेत में पलट गया. इसी दौरान हाइवा की केबिन में बैठा मंटू मुंडा गाड़ी के नीचे दब गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से शव को बाहर निकाला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










