बालूमाथ में खरवार एकता सम्मेलन सह विचार गोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन
बालूमाथ में खरवार एकता सम्मेलन सह विचार गोष्ठी आयोजित

बालूमाथ में खरवार एकता सम्मेलन सह विचार गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड स्थित कजारिया होटल में एकदिनी खरवार एकता सम्मेलन सह विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू ने की. संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष सकेंद्र खरवार कर रहे थे. कार्यक्रम की शुरंआत नीलांबर-पीतांबर के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. सम्मेलन में समाज की एकता को मजबूत करने व भाषा, संस्कृति तथा अपनी सामाजिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया गया. 28 मार्च को रांची में आयोजित नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिये सभी प्रखंडों से समाज के पदधारी व अन्य लोगों से रांची पहुंचने का आह्वान किया गया. सभी को कार्य की जिम्मेवारी बांटी गयी. मौके पर रामधारी गंझू, योगेंद्र गंझू, नरेश गंझू, बहादुर गंझू, रितेश सिंह खरवार, ओमप्रकाश सिंह, उदेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह भोग्ता, शिवनंदन सिंह, हरिहर सिंह, राजेंद्र सिंह, लालदीप सिंह, सुनेश्वर सिंह, मनोज खरवार, नारायण सिंह, प्रदीप गंझू, महेश गंझू, राजेंद्र गंझू, संतोष भोग्ता, राजेश्वर गंझू, अर्जुन कुमार भोग्ता, रमेश कुमार भोग्ता, जीतन गंझू, रामवचन देव गंझू, विनोद गंझू, जगदीश गंझू, सुरेश गंझू, मुनेश गंझू, रवि भोग्ता, बालेश्वर गंझू, दिलीप कुमार गंझू, संजय गंझू, रामकिशुन गंझू, हरिराम गंझू, कुलदीप कुमार गंझू, सूरज गंझू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola