कायस्थ परिवार ने धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की

Updated:
विज्ञापन
कायस्थ परिवार ने धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की

कायस्थ परिवार ने धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की

विज्ञापन

चंदवा/ बालूमाथ़ गुरुवार को चंदवा तथा बालूमाथ प्रखंड के कई स्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. चंदवा में मुस्कान रेस्टूरेंट के समीप भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा का नेतृत्व सुरेश श्रीवास्तव व दीपू सिन्हा ने किया. लोगों ने भगवान चित्रगुप्त व कलम-दावात की पूजा कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. प्रसाद का वितरण किया गया. इसके अलावे थाना टोली निवासी अजित श्रीवास्तव की पहल पर घर में पंडित योगेश उपाध्याय के सानिध्य में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी. संतोष श्रीवास्तव के घर में भी विधि-विधान से चित्रगुप्त पूजा हुई. देर शाम भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में ट्ंवीकल सिन्हा, रवि डे, संजय श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव व अन्य ने अहम योगदान दिया. उधर, बालूमाथ में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. माना जाता है कि भगवान चित्रगुप्त अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल रोड में रहनेवाले चित्रांश परिवार के लोगों ने अपने मोहल्ले का नाम चित्रगुप्त नगर रखकर नाम का बोर्ड लगाया. मौके पर शशि भूषण प्रसाद सिन्हा, संजीव सिन्हा, निर्मल सिन्हा, अशोक सिन्हा, अनिल सिन्हा, अमन सिन्हा, पंकज सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, संतोष सिन्हा, उमेश सिन्हा, अप्पू सिन्हा, विकी सिन्हा, रंजीत लाल, उदय लाल, संतोष लाल, गुड्डू लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola