ePaper

कार्तिक उरांव आदिवासियों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें : देव कुमार धान

Updated at : 29 Oct 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक उरांव आदिवासियों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें : देव कुमार धान

कार्तिक उरांव आदिवासियों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें : देव कुमार धान

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर प्रखंड के पतरिया चोटाग गांव में पंखराज बाबा कार्तिक उरांव की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर जतरा का आयोजन किया गया. मौके पर अतिथियोें ने श्री उरांव की प्रतिमा का अनावरण किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देव कुमार धान एवं विशिष्ट अथिति जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, मुनेश्वर उरांव, रामदेव सिंह एवं धर्म गुरु बंधन तिग्गा मौजूद थे. अतिथियों ने कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके पूर्व गांव में पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मांदर की थाप पर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत को लेकर कई जगह तोरण द्वार बनाये गये थे. इस मौके पर देव कुमार धान ने कहा कि श्री उरांव एक महान भारतीय राजनीतिज्ञ थे. उन्होंने 1947 के स्वंतत्रता संग्राम में भी भाग लिया था. वे एक महान आदिवासी नेता और आदिवासियों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे. उन्होंने कहा कि समाज के अलावा सभी वर्ग के विकास को लेकर उन्होंने काफी कार्य किया है. समाज को एक दिशा देने के लिए उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था. जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की स्थापना की थी. इसका उद्देश्य समाज में आदिवासियों को उनका हक व अधिकार दिलाना था. जतरा समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान, पाहन व पुजार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर संरक्षक सह नवागढ़ मुखिया प्रवेश उरांव, रामलाल उरांव, पहलु, बनेश्वर रोशन, राजीव, संकर, सुनील, अशोक, अनिल, अरविंद के अलावा आसपास के कई गांव के ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola