पंचमुखी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा निकली

Updated:
विज्ञापन
पंचमुखी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा निकली

पंचमुखी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा निकली

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ धूमधाम से शुरू हुआ. तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन की शुरुआत पुजारी त्रिभुवन पांडेय और राजेश पाठक के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई. मुख्य यजमान के रूप में पंकज कुमार ने सपत्नीक पूजा में भाग लिया. कलश स्थापना के साथ वेदी पूजन का कार्य शुरू : मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यह यात्रा बाईपास चौक, थाना चौक और काली मंदिर मोड़ होते हुए मानस पथ पहुंची, जहां औरंगा नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया. कलश यात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो गया. जल भरने के बाद यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलशों की स्थापना के साथ वेदी पूजन का कार्य शुरू हुआ. 26 को नौ कन्याओं के पूजन के बाद होगा भंडारा : मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद (चामू साव) ने बताया कि वार्षिकोत्सव के क्रम में 25 फरवरी को वेदी पूजन और पाठ का आयोजन होगा. वहीं, 26 फरवरी को नौ कन्याओं के पूजन के पश्चात विशाल भंडारे और महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है. मौके पर महेंद्र प्रसाद शौंडिक, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, सुनील प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, गजेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, संतोष पासवान, ओमप्रकाश प्रसाद, रंजीत कुमार, राहुल कुमार (आरपीडी), पवन प्रसाद और चिंटू समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola