ePaper

झारखंडी महिलाओं की गूंज दिल्ली तक, सितारा महिला समूह को राष्ट्रीय सम्मान

Updated at : 09 Sep 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंडी महिलाओं की गूंज दिल्ली तक, सितारा महिला समूह को राष्ट्रीय सम्मान

झारखंडी महिलाओं की गूंज दिल्ली तक, सितारा महिला समूह को राष्ट्रीय सम्मान

विज्ञापन

लातेहार ़ राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान में 26 से 31 अगस्त तक आयोजित स्ट्रीट फूड फेस्टिवल एवं स्वयं सहायता समूह उत्पाद प्रदर्शनी में झारखंड की महिला समितियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है. इस दौरान लातेहार नगर पंचायत की सितारा महिला स्वयं सहायता समूह को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एप्रिशिएशन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. दिल्ली से लौटने के बाद समूह की महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं और अपनी इस सफलता का श्रेय नगर प्रशासक राजीव रंजन एवं डीएवाइ-एनयूएलएम टीम को दिया. समूह की ओर से प्रशासक को शॉल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया और प्रमाण पत्र सौंपा गया. नगर प्रशासक राजीव रंजन ने समूह को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान झारखंड की महिला समितियों की मेहनत, लगन एवं आत्मनिर्भरता का परिणाम है. इससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और आने वाले समय में अन्य समूह भी प्रेरित होंगे. मौके पर बैजंती देवी, रंजू देवी, ज्योति देवी, कंचन देवी, पिंकी गुप्ता, रानी कुमारी, रेखा देवी, सुमन देवी एवं उर्मिला देवी सहित नगर मिशन प्रबंधक, नगर प्रबंधक एवं सामुदायिक संगठनकर्ता उपस्थित थे. गौरतलब है कि सितारा महिला समूह ने पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं उत्पादों की बिक्री कर कुल 34 हजार 590 रुपये की कमाई दर्ज की थी. यह उपलब्धि न केवल झारखंडी उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली रही, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के मॉडल को भी मजबूती प्रदान करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola