योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 05 Feb 2026 7:18 PM

विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आइटीडीए, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, कल्याण एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. उपायुक्त ने सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गयी. बैठक में विशेष रूप से ट्राइबल मल्टी मार्केटिंग सेंटर के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित सड़क निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण की स्थिति समेत कई योजनाओं की समीक्षा कर कई निर्देश दिये. योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचायें : आइटीडीए एवं जेटीडीएस के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने को लेकर फील्ड स्तर पर सतत निगरानी आवश्यक है. उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण, आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक आइटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola