प्रधानमंत्री आवास जल्द पूर्ण करने का निर्देश, 12 लाभुकों को नोटिस
Updated at : 02 Apr 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास जल्द पूर्ण करने का निर्देश, 12 लाभुकों को नोटिस
विज्ञापन
बालूमाथ. प्रखंड प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव के निर्देश पर पंचायत सचिव ने 12 लाभुकों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत उन्हें योजना का लाभ मिला था और प्रथम किस्त के रूप में 40,000 की राशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है और लाभुकों ने कोई रुचि भी नहीं दिखायी है. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो लाभुकों को उनके खाते में भेजी गई राशि वापस प्रखंड नजारत में जमा करनी होगी. आदेश पर पंचायत सचिव के हस्ताक्षर भी हैं. नोटिस पाने वालों में सुनीता देवी, वरूण साव, विराजो देवी, चरकी देवी, सोमर भुईयां, पूजा देवी, सुषमा देवी, पियसवा देवी, महेंद्र भुइयां, बबीता देवी, सावित्री गुप्ता और सोनी देवी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




