चाकू मार कर घायल करने किया, एक गिरफ्तार

करकट मुहल्ला निवासी कौशल कुमार (पिता अयोध्या प्रसाद) ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
लातेहार. करकट मुहल्ला निवासी कौशल कुमार (पिता अयोध्या प्रसाद) ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कौशल ने बताया है कि 20 अगस्त को वह शहर के स्वामी विवेकानंद पार्क चंदनडीह में घूमने गया था. इसी दौरान उज्ज्वल गुप्ता उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने अपने दोस्त शुभम कुमार, सिद्धार्थ गुप्ता और रितेश कुमार मिल कर मारपीट करने लगा. इसी दौरान उज्ज्वल गुप्ता उसके सीने में चाकू से वार कर दिया. घटना के बाद पीसीआर वैन उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उज्ज्वल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी की जा रही है.
रेलवे लाइन किनारे से शव मिला
बरवाडीह. बरवाडीह-डालटनगंज रेल मार्ग पर केचकी के समीप रेलवे लाइन के किनारे से पुलिस ने शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. उसकी मौत कैसे हुई है, यह फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. उसका बायां हाथ टूटा हुआ था. पुलिस ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण उस उक्त व्यक्ति की मौत होने की आशंका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




