अवैध शराब की फैक्ट्री का उदभेदन, काफी संख्या में शराब की बोतल बरामद

Updated:
विज्ञापन
अवैध शराब की फैक्ट्री का उदभेदन, काफी संख्या में शराब की बोतल बरामद

पुलिस ने अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उदभेदन किया है

विज्ञापन

तसवीर-14 लेट-2 बरामद खराब व खाली बोलत मनिका. पुलिस ने अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उदभेदन किया है. उक्त सफलता पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने हासिल की है. थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 13 मई की रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरवैया पंचायत के चामा व सेवन गांव में छापामारी की. छापामारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रीट और शराब निर्माण में प्रयुक्त किये जाने वाले अन्य सामग्री बरामद की है. बरामद सामग्री में विदेशी शराब रॉयल स्टेग की क्वार्टर की 341 और हाफ की 531 बोतल के अलावा लगभग 200 लीटर स्प्रीट, 2000 खाली बोतल और विभिन्न ब्रांड के स्टीकर जब्त किये गये हैं. पुलिस ने इस मामले में बरवैया के रहनेवाले राहुल प्रसाद (पिता वीरेंद्र प्रसाद) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से पांच मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. छापामारी में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, आरक्षी रामाश्रय पासवान, विशेष कुमार सिंह, सहायक आरक्षी पप्पू यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola