पीटीआर में 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त

Updated:
विज्ञापन

पीटीआर में 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त

विज्ञापन

बेतला़ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर बीड़ी पत्ता तोड़े जाने और इसके अवैध कारोबार की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना के कड़े निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापामारी की गई. इस बड़ी कार्रवाई के दौरान लुकुमखाड़ क्षेत्र से करीब 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया गया है. वन विभाग के इस औचक एक्शन से पूरे इलाके के अवैध कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वन विभाग ने इस बार बेहद गोपनीय रणनीति बनाई थी. डिप्टी डायरेक्टर के सीधे आदेश पर बेतला रेंजर उमेश कुमार दुबे और बरवाडीह रेंजर अजय टोप्पो ने अभियान की संयुक्त कमान संभाली. इस ऑपरेशन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीटीआर की सुरक्षा और तस्करों की घेराबंदी के लिए करीब 430 वनकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की भारी फौज उतारी गई थी. वन विभाग की टीम ने जैसे ही लुकुमखाड़ में धावा बोला, तस्करों को माल समेटने तक का मौका नहीं मिला और वे अपना स्टॉक छोड़कर भाग निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola