चंदवा में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक-उपचालक गिरफ्तार

चंदवा में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक-उपचालक गिरफ्तार
चंदवा़ लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर चंदवा पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चंदवा थाना अंतर्गत लुकूइयां मोड़ के समीप से 18 चक्का वाले एक ट्रक को जब्त किया है. इसमें करीब 30 टन अवैध कोयला लदा है. छापामार टीम का नेतृत्व पुअनि पूरन सिंह कर रहे थे. उन्होंने बताया कि एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल एक छापामारी टीम बनाकर संभावित मार्ग पर निगरानी बढ़ायी गयी. इसी क्रम में संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गयी. जांच के दौरान ट्रक चालक संतोष कुमार सिंह (नवाबाजार, पलामू) व उपचालक अरमान अंसारी, (हेरहंज, लातेहार) से कोयला परिवहन से संबंधित कागजात की मांग की गयी. पर उन दोनों ने किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया. इसके बाद ट्रक में अवैध कोयला परिवहन की पुष्टि हुई. चंदवा थाना कांड संख्या 248/25 दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कोयला तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी जारी है. ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. कार्रवाई में पुअनि समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस कोयला कहां से आ रही था और किसका है यह पता लगाने में जुटी है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




