ePaper

तेज रफ्तार ने ली छात्र की जान, एक गंभीर घायल

Updated at : 08 Sep 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार ने ली छात्र की जान, एक गंभीर घायल

तेज रफ्तार ने ली छात्र की जान, एक गंभीर घायल

विज्ञापन

चंदवा़ सोमवार सुबह एनएच-75 स्थित चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरो मोड़ के समीप बाइक और कार की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गयी. वहीं, बाइक सवार दूसरे युवक को गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार पीयूष कुमार सिंह पिता अमर सिंह और फुलेश्वर सिंह पिता ब्रजमोहन सिंह दोनों रूद्रमुर्तियां निवासी एक बाइक से प्लस टू हाई स्कूल चंदवा आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार से बाइक की जोरदार धक्का मार दिया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चालक काफी तेज गति से बाइक चला रहा था और दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था. राहगीरों व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी चंदवा पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने पीयूष कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं, फुलेश्वर काे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया़ घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन सीएचसी पहुंचे. पीयूष की मौत की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक पीयूष 10वीं कक्षा का छात्र था जबकि फुलेश्वर 12वीं में पढ़ता है़ दोनों रिश्ते में भाई हैं. अपने मामा की बाइक से फुलेश्वर पीयुष को स्कूल छोड़ने जा रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. लोगों की मानें तो कार में पीएनबी बैंक के कर्मी सवार थे. प्रभात खबर की अपील इन दिनों स्कूली छात्र और नाबालिग रफ्तार के सौदागर बने हैं. मेन रोड पर भी तेज गति से बाइक चलाना इनका शौक बन गया है. इससे दुर्घटनाएं आम हो गयी हैं. अभिभावकों से अपील है कि नाबालिगों को बाइक या अन्य वाहन न दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola